Monday, November 10, 2025
advertisement
Homeअपराधडीजे बजाकर जाम लगाने पर चार कांवड़िये गिरफ्तार

डीजे बजाकर जाम लगाने पर चार कांवड़िये गिरफ्तार

हाईवे पर सड़क जाम कर डीजे बजाने पर पुलिस ने चार कावड़ यात्रियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे स्थित मोहम्मदपुर कट के पास गाजियाबाद गोस्वामी डीजे सिहनी बीच में सड़क पर खड़ा करके बुलंदशहर के राजपूत डीजे को रोककर कंपीटिशन के लिए ललकार रहे हैं। माइक से अश्लील फब्तियां कस रहे हैं। इस कारण मौके पर भीड़ जमा हो रही है जिससे जाम लग रहा है। जाम में अन्य कांवड़िये और आम नागरिक फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सड़क से जाम नहीं हटाया। इसके बाद पुलिस ने चार कांवड़ियों को गिरफ्तार कर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि कुशल सिंह, हिमांशु, संगम शर्मा व नेहा गुरु निवासीगण नूर नगर सिहानी नंद ग्राम गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments