ईरान, इजराइल और अमेरिका समेत अन्य देशों के बीच चल रहे युद्ध का सीधा असर रामनगर के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। अब तक 50 से अधिक रिसॉर्ट की सामान्य बुकिंग निरस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा, अप्रैल माह में होने वाली 10 से अधिक बड़ी शादियों की बुकिंग भी रद्द कर दी गई हैं। इस स्थिति से रिसॉर्ट और होटल संचालक गंभीर रूप से चिंतित हैं। वहीं रामनगर में 250 से अधिक होटल और रिजॉर्ट हैं। गैस सिलिंडर की कमी के चलते 10 रिजॉर्ट ने अपने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है। यहां केवल कमरों की बुकिंग ली जा रही है।अब तक अपने तीन रेस्टोरेंट बंद कर दिए हैं। साथ ही रिजॉर्ट में अप्रैल माह में होने वाली तीन शादियां रद्द हो चुकी हैं। पर्यटक अपने एडवांस मांग रहे हैं। – राहुल सिंह, सीईओ, सीपीएच रिसोर्ट
गैस संकट 50 से अधिक रिसॉर्ट की सामान्य बुकिंग और 10 से अधिक शादियां रद्द रामनगर पर्यटन उद्योग पर संकट
RELATED ARTICLES







