Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डअलविदा जुमे की नमाज आज ईद की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार

अलविदा जुमे की नमाज आज ईद की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार

राजधानी दून की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को मस्जिदों में तकरीर होगी। वहीं, शहर के बाजारों में भी ईद की खूब खरीदारी की जा रही है। दून में ईद की तैयारी जोरों पर है। मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह है। इसके लिए बाजार भी गुलजार है। ईद के लिए खूब खरीदारी की जा रही है। फलों से लेकर कपड़ों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज होगी। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा जुमा भी कहते हैं। कहा कि वैसे तो इस महीने के हर दिन की अहमियत है, लेकिन अलविदा जुमे का महत्व सबसे अधिक माना गया है। वहीं शहर में पलटन बाजार समेत विभिन्न जगह स्थित मस्जिदों में सवा एक बजे से 1:40 बजे तक नमाज होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments