Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डबुरी तरह किया जख्मी 13 जगह काटा लावारिस कुत्तों के झुंड ने...

बुरी तरह किया जख्मी 13 जगह काटा लावारिस कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग महिला पर बोला हमला

लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला को घेर लिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आए आसपास के लोगों पर भी कुत्तों ने हमला करने की कोशिश की। किसी तरह लोगों ने डंडे मारकर कुत्तों को भगाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर वैक्सीन लगवाई। रुड़की के ढंडेरा निवासी प्रकाशी (56) मंगलवार सुबह घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस बीच गली में पांच से छह आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को घेर लिया और हमला बोल दिया। महिला ने भागकर बचने की कोशिश की तो कुत्तों ने एक पैर को मुंह से जकड़ लिया।

महिला का एक पैर बुरी तरह से जख्मी
इस पर महिला जमीन पर गिर गई। महिला के गिरते ही कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर आए और बचाने की कोशिश की। इस पर कुत्तों ने उनपर भी हमला करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने कुत्तों के डर से अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और डंडों से कुत्तों को खदेड़ा। इस बीच महिला लहूलुहान हो गई। लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंंचाया। यहां इंजेक्शन कक्ष में स्टाफ ने महिला का उपचार किया और वैक्सीन लगाई। इस बीच महिला का एक पैर बुरी तरह से जख्मी था। शरीर पर करीब 13 स्थानों पर कुत्ते के काटे के निशान थे। वहीं, उपचार के काफी देर बाद महिला की हालत स्थित होने पर घर भेजा गया।

46 लोग पहुंचे एंटी रेबीज लगवाने
सिविल अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में मंगलवार को कुत्ते के काटने से घायल सात लोग पहुंचे। 39 लोग दूसरी और तीसरी डोज लगवाने पहुंचे। इस दौरान इंजेक्शन कक्ष में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments