Monday, April 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डबघाला पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

बघाला पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

ग्राम पंचायत बघाला में ग्रामीण बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। अनहोनी की आशंका के चलते ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए गांव में पहुंची। टीम ने गांव में करीब 30 ग्रामीणों के सैंपल लिए हैं, जिनकी जल्द रिपोर्ट आएगी। बघाला गांव के ग्राम प्रधान गोपी सिंह ने बताया कि सप्ताहभर से गांव में संक्रमित बीमारी फैली हुई है। गांव में एक के बाद एक ग्रामीण बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। बीमारी गंभीर न बने इसके लिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची है। टीम ने कुछ ग्रामीणों की जांच कर उन्हें उनके लक्षणों के आधार पर दवाई दी हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सावधानियां बरतने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. प्रदीप सिंह, लैब टेक्नीशियन नितिन शर्मा, शैलेंद्र रावत, चालक देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments