Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डखटीमा में बारिश गेहूं की फसल को भारी नुकसान

खटीमा में बारिश गेहूं की फसल को भारी नुकसान

खटीमा। खटीमा में बारिश से जगह-जगह खेतों में गेहूं की फसल गिर गई। शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। लगातार बारिश से गेहूं की फसल के खेतों में गिरने से गुणवत्ता खराब होने के साथ उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के खेतों में गिरने से उसके बीज मिट्टी में जम जाते हैं जिससे गेहूं खराब हो जाता है। जमौर, नौसर आदि गावों में लाही की खेती को भी नुकसान पहुंचा है। किसान अपनी फसलों को हुए नुकसान का प्रशासन से मुआवजे मांग रहे हैं। इधर, राजकीय थारू इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में कुल 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को बारिश की संभावना नहीं है। कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई।

मझोला क्षेत्र में भी गेहूं की फसल को नुकसान
मझोला। मझोला क्षेत्र में भी बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मझोला गांव के अलावा पोलीगंज, हल्दी, रघुलिया आदि क्षेत्रों में भी शुक्रवार रात तेज बारिश से गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिर गई। क्षेत्र के कई किसानों की लाही की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

बोले क्षेत्र के किसान
खटीमा गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों को फसल का मुआवजा मिलना चाहिए। खटीमा में पिछले साल धान की फसल को भी काफी पहुंचा था लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। – गुरसेवक सिंह, जिला अध्यक्ष, (भाकियू टिकैत)

खटीमा के नगला तराई, दमगड़ा, सुखापुल, खाली महुवट आदि गांवों में गेहूं की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। गेहूं का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। – देवेंद्र सिंह, नगला तराई, खटीमा।

खटीमा क्षेत्र में अभी बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिली है। पटवारियों को क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान के सर्वे के लिए भेजा जाएगा। – वीरेंद्र सजवाण, प्रभारी तहसीलदार खटीमा

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments