Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeअपराधभारी पुलिस बल रहा तैनात एक्शन में हरिद्वार जिला प्रशासन 3 अवैध...

भारी पुलिस बल रहा तैनात एक्शन में हरिद्वार जिला प्रशासन 3 अवैध मदरसे किये सील

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अवैध मदरसों को सील कर दिया है. कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ये सभी मदरसे बिना किसी वैध अनुमति और पंजीकरण के संचालित हो रहे थे।एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है। जांच के दौरान पाया गया कि ये 3 मदरसे बिना किसी अधिकृत अनुमति और बिना मान्यता के चल रहे थे।

छापेमारी के दौरान तीन मदरसों– कासमिया दावत उल उलूम निकट अबरार मस्जिद सेक्टर 6 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, इमदादिया दारूल उलूम निकट आयसा मस्जिद सेक्टर 8 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, जामिया इस्लामिया गुजरान कालागढ़ बस्ती गुज्जर बस्ती गैंडीखाता को सीज किया गया है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया सीलिंग की कार्रवाई से पहले नोटिस दिए गए थे। जवाब न मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा समेत कई संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मदरसों के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती की गई। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments