Sunday, November 2, 2025
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशघर पर पथराव-तोड़फोड़ महिला गंभीर रूप से घायल डीजे के विरोध पर...

घर पर पथराव-तोड़फोड़ महिला गंभीर रूप से घायल डीजे के विरोध पर बरातियों ने किया बवाल

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरैरा में शनिवार की रात बरात में डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर बरातियों ने बवाल कर दिया। आरोप है कि बरातियों ने एक घर पर जमकर पथराव कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट भी की गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता ने अपनी बीमार बेटी और खुद की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए बरातियों से डीजे की आवाज कम करने को कहा था। इसी बात पर विवाद भड़क गया। बताया जाता है कि नशे में धुत कुछ बरातियों ने महिला के घर पर पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि पथराव से घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। इसके बाद कुछ दबंग खिड़की तोड़कर जबरन घर में घुस गए और मारपीट व लूटपाट की। पथराव और तोड़फोड़ की घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

नकदी और जेवर लूटने का आरोप
घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवर भी लूट लिए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस व उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि पीड़ित परिवार ने बरात को निकलने से रोका, जिससे विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments