Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeअपराधवन विभाग में मचा हड़कंप हरियाणा रोडवेज बस ने मादा हाथी को...

वन विभाग में मचा हड़कंप हरियाणा रोडवेज बस ने मादा हाथी को मारी टक्कर

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन विभाग में हाथियों के मौत और घायल होने की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी क्रम में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज अंतर्गत आने वाले बेलबाबा मंदिर के पास एक मादा हाथी को हरियाणा रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मादा हाथी गर्भवती है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बहरहाल रोडवेज बस चालक और बस को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। हरियाणा रोडवेज की बस हल्द्वानी से हरियाणा जा रही थी। इस दौरान सड़क पार कर रहे हाथियों के झुंड से बस टकरा गई, जिससे पीछे चल रही एक मादा हाथी को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई।

हादसे के संबंध में वन विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तराई केंद्रीय के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि मादा हाथी को हरियाणा रोडवेज की बस से टक्कर लगी है। घटना बुधवार सुबह की है। मादा हाथी की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मादा हाथी को गंभीर चोट लगी है। जिसके चलते मादा हाथी खड़ी नहीं हो पा रही है। मादा हाथी के घायल होने के बाद हाथियों के झुंड को काफी मशक्कत के बाद वहां से हटाया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments