Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधपति पर लगाया मारपीट व तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप

पति पर लगाया मारपीट व तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप

कोतवाली क्षेत्र की महिला ने जलसंस्थान विभाग में कार्यरत पति पर अवैध संबंधों के चलते मारपीट और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वर्ष 1997 में उनका विवाह हुआ था। विवाह के बाद उनका एक बेटा और एक बेटी हुए थे। जिनकी उम्र 25 और 23 वर्ष है। विवाह के बाद से पति उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। बताया कि उसके एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं और उससे एक संतान भी है। उनका पति उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।

पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का वाद दायर किया था। पति के माफी मांगने के बाद मुकदमा समाप्त करवा दिया था। पति ने फिर से उन्हें तंग करना शुरू कर दिया। कहा कि वह दोषमुक्त हो गया। अब वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।14 फरवरी को पति ने नशे की हालत में उनके साथ गाली गलौज की। लात और घूसों से मारा और गला भी दबाया। पति के चंगुल से छूटकर उन्होंने पुलिस को फोन किया। बताया कि पति उनको आत्महत्या के लिए उकसाता है। वह तलाक का दबाव भी बना रहा है। बताया कि जब उनका बेटा घर पर नहीं रहता है तो पति मारपीट करता है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments