काशीपुर। एक महिला ने अपने शिक्षक पति के खिलाफ उसकी अश्लील वीडियो बनाने और दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि 2018 में उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ससुराली कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता और अपने लैपटॉप में शूट करके वायरल करने की धमकी देता है। पति अपने बहनोई से अवैध संबंध बनाने का दबाव भी बनाता है। आरोप लगाया कि उसका पति वर्तमान में एक अन्य शिक्षिका के साथ अवैध संबंध में है।
पति पर अश्लील वीडियो बनाने और 10 लाख मांगने का आरोप
RELATED ARTICLES