Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डस्कूल के समय पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराएं आईजी

स्कूल के समय पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराएं आईजी

नैनीताल। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 12-13 फरवरी की मध्य रात नैनीताल सहित परिक्षेत्र के विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों और चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने नाकों एवं बैरियरों पर वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों का परीक्षण किया जिसमें प्रविष्टियों के रखरखाव में कई कमियां पाई गईं। इस पर संबंधित थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी अभिलेख तत्काल प्रभाव से तैयार कर पूर्ण विवरण सहित एक दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

निरीक्षण के दौरान कुछ चौकी क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरे खराब अवस्था में पाए गए जिनकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई थी। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि निगरानी तंत्र में किसी भी प्रकार की ढिलाई अस्वीकार्य है। आईजी ने सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने और अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गश्त पर तैनात कर्मचारियों के पास बीट बुक/ई-बीट बुक एवं वायरलेस सेट उपलब्ध न पाए जाने पर आपत्ति जताई। साथ ही, निर्देश दिए कि प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक अथवा ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। उन्होंने प्रभारियों को निर्देशित किया कि स्कूल खुलने एवं बंद होने के समय एक विशेष पुलिस टीम गठित कर प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए ताकि यातायात सुचारु रहे और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़े।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments