Saturday, February 14, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म मामला वीडियो वायरल करने की दी थी...

अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म मामला वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित के परिजनों ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को थाना क्षेत्र के चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार किया।बृहस्पतिवार को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दन्या थाने में तहरीर दी। कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सुहेल ने दुष्कर्म किया। वह आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने ग्राम बुढ़ानपुर मुरादाबाद निवासी सुहेल (21) को चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 351(3) व पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (1), 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। नाबालिग से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर प्रकरण सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल जांच कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। – देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments