राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गोहरी रेंज में बीते दो सप्ताह से एक गजराज घायल अवस्था में घूम रहा है। पार्क कर्मचारी गजराज की निगरानी कर रहे हैं। यह हाथी कभी मोतीचूर, चीला रेंज और अब गोहरी रेंज के खदरी बीट में घूम रहा है। गोहरी रेंज अधिकारी राजेशचंद्र जोशी ने बताया कि संभवत: आपसी संघर्ष के दौरान हाथी घायल हुआ है। हाथी के पीछे के हिस्से में चोट लगी हुई है। हाथी पीछे के पैरों से घसीटकर चल रहा है। पार्क कर्मचारी लगातार घायल हाथी पर निगरानी बनाए हुए हैं। हाथी करीब 25 वर्ष का है। पार्क कर्मचारी हाथी के नजदीक नहीं जा पा रहे हैं। हाथी के नजदीक जाने से वह आक्रोशित हो रहा है।
गोहरी रेंज में दो सप्ताह से घूम रहा घायल हाथी
RELATED ARTICLES







