Sunday, December 21, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डघाटों के निर्माण कार्यां का किया निरीक्षण

घाटों के निर्माण कार्यां का किया निरीक्षण

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जनपद देहरादून के डोईवाला विकासखंड अंतर्गत पशुलोक बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में निर्मित हो रहे मीरा बेन वीरभद्र घाट एवं शारदा पीठ घाट के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 6.50 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इन घाटों को क्षेत्र के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन विकास कार्यों में शामिल किया गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक अग्रवाल ने कहा कि इन घाटों के निर्माण से न केवल स्थानीय जनता को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन घाटों के पूर्ण होने से गंगा तट पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए अधिक सुरक्षित, सुगम एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा। अग्रवाल ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश किए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों, ताकि जनता जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ उठा सके। इस दौरान अनिल कुमार, राजवीर रावत, विजय शर्मा, अमित कश्यप, पंकज गुप्ता, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments