Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसभी जिलों को निर्देश जारी दिसंबर और जनवरी का छूट गया तो...

सभी जिलों को निर्देश जारी दिसंबर और जनवरी का छूट गया तो अब भी ले सकते हैं राशन

यदि आप सरकारी राशन उपभोक्ता हैं और दिसंबर व जनवरी महीने का राशन नहीं ले पाएं हैं तो अब भी राशन ले सकते हैं। अपर खाद्य आयुक्त पीएस जंगपांगी के मुताबिक इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राज्य में 23 लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारक हैं। अपर खाद्य आयुक्त के मुताबिक फोर्टिफाइड चावल की उपलब्धता न होने से राशन वितरण में देरी हुई है। यदि किसी राशन उपभोक्ता को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने का राशन नहीं मिला तो वे फरवरी महीने के राशन के साथ दिसंबर व जनवरी का राशन भी ले सकते हैं। बायोमेट्रिक ऑनलाइन वितरण प्रणाली में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। अपर आयुक्त का कहना है कि 75 प्रतिशत उपभोक्ता राशन ले चुके हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments