Saturday, November 1, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डसम्मान समारोह में अधिकाधिक पूर्व सैनिकां की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

सम्मान समारोह में अधिकाधिक पूर्व सैनिकां की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

हल्द्वानी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य गठन के रजत जयंती मौके पर छह नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मेलन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों की उपस्थिति तय की जाए। नगर निगम सभागार में हुई बैठक में जोशी ने अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों से उनके जिले से सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों के बारे में जानकारी ली। इसके लिए पूर्व सैनिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें। बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। कहा कि जिन वीर नारियों को सम्मानित किया जाना है उन्हें समय से आमंत्रित किया जाए। इससे पहले उन्होंने एमबी इंटर काॅलेज मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी किया।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी दिनेश आर्य, सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, डीएम ललित मोहन रयाल, सीडीओ अनामिका, कर्नल पृथ्वीराज, केआरसी रानीखेत के मेजर आशीष, नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments