Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डहरे कृष्ण के जयकारे संग निकाली जगन्नाथ रथयात्रा झूमे भक्त

हरे कृष्ण के जयकारे संग निकाली जगन्नाथ रथयात्रा झूमे भक्त

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे राजधानी दून में मंगलवार को इन्हीं जयकारों संग श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु झूमते गाते रथयात्रा के साथ चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।मंगलवार को श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के रजत जयंती महोत्सव पर प्राचीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा नेहरू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के सामने से शुरू हुई। इसके बाद फुव्वारा चौक, धर्मपुर चौक, चचंल डेरी, रिस्पना पुल होते हुए विष्णु विहार स्थित मंदिर में पहुंची। रथयात्रा में हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। भक्त झूमते गाते जगन्नाथजी के रथ को रस्से से खिंचते हुए आगे बढ़े। यात्रा में राम मंदिर का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष परमानंद महाराज, आचार्य सुभाष जोशी, आचार्य दिनेश भार्गव, रामकुमार अग्रवाल, संजय भटनागर, अवधेश सक्सेना, कालूराम गोयल, सुशील आदि मौजूद रहे।

भगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़े भक्त
रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई रथयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती रही वैसे ही भक्तों का सैलाब यात्रा में उमड़ता रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments