Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराध15वीं मंजिल से मौत की छलांग सुसाइड नोट में लिखा प्रेम विवाह...

15वीं मंजिल से मौत की छलांग सुसाइड नोट में लिखा प्रेम विवाह का खौफनाक सच फिर दी जान

वृंदावन के रुकमणि विहार में बुधवार की सुबह श्रीकृष्ण हाइट्स की 15वीं मंजिल से कूदकर ग्वालियर की रहने वाली विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। वह अपने पति के साथ इमारत में रह रही थीं। घटना के बाद से पति लापता है। पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा है कि वह परेशान होकर आत्महत्या कर रही है। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों प्रेम विवाह के बाद यहां रह रहे थे। श्रीकृष्ण हाइट्स में फ्लैट नंबर 1504 में निधि उपाध्याय अपने पति शैलेंद्र यादव के साथ पिछले 15 माह से रह रही थीं। बुधवार सुबह करीब 5 बजे निधि ने 15वीं मंजिल से कूद गईं। हादसे के बाद शैलेंद्र लापता हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि निधि और शैलेंद्र ग्वालियर के रहने वाले हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

विवाहिता के परिजन ने ग्वालियर में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन जब शादी का पता लगा तो उन्होंने निधि से रिश्ता तोड़ दिया था। कोई भी परिजन उससे संपर्क नहीं करता था। लेकिन शैलेंद्र अपने परिजनों के संपर्क में था। वह कई दिनों तक ग्वालियर में रहता था। इस बात को लेकर दंपती में कई दिनों से विवाद चल रहा था। शैलेंद्र उसे अपने घर ले जाने को तैयार नहीं था। ससुरालियों ने साफ इन्कार कर दिया था, जिस कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। मंगलवार की रात को भी दोनों में विवाद हुआ था। पड़ोसियों को फ्लैट के बाहर तक चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थीं। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि विवाद के बाद शैलेंद्र को निधि ने कमरे से बाहर निकाल दिया था।

पूर्व में भी खा ली थीं नींद की गोलियां
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को जांच पड़ताल में पता लगा कि निधि डिप्रेशन में थीं। वह परिजनों से रिश्ता तोड़ने और लव मैरिज के बाद हो रहे विवाद को लेकर परेशान थी। इस कारण से उसने पूर्व में भी नींद की गोलियां खा लीं थीं। उसका पति से दो दिन से लगातार विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद कुछ स्पष्ट हो जाएगा। पति की तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments