Monday, December 1, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डहवन कर निकाली साइकिल यात्रा खलंगा मेला शुरू

हवन कर निकाली साइकिल यात्रा खलंगा मेला शुरू

देहरादून। बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से 51वें खलंगा मेले का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन साइकिल रैली निकाली गई। इसके साथ ही बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शनिवार को बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा, मोहन चंद्र जोशी, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, ने सबसे पहले सहस्रधारा रोड स्थित खलंगा युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के संदेश के लिए खलंगा बहादुरी साइकिल रैली निकाली गई जो खलंगा युद्ध स्मारक सहस्रधारा रोड से शुरू होकर खलंगा युद्ध कीर्ति स्तंभ नालापानी तक पहुंची। साथ ही नालापानी स्थित चंद्रायानी मंदिर में पूजा कर यज्ञ किया गया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। सचिव प्रभा शाह ने कहा कि नालापानी पर्वतीय श्रृंखला के सबसे ऊंचे शिखर पर कभी सेनानायक वीर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों का सुदृढ़ खलंगा किला आज भी गर्व से मस्तक उठाए खड़ा है। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष बीनू गुरूंग, कर्नल सीबी थापा, कर्नल एमबी राना, रामसिंह थापा, कैप्टन वाईबी थापा, संजय थापा, एलबी गुरूंग, महेश भूषाल आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments