Sunday, November 2, 2025
advertisement
Homeखास खबरकेन्या के पश्चिमी रीफ वैली में भूस्खलन बारिश के बावजूद बचाव अभियान...

केन्या के पश्चिमी रीफ वैली में भूस्खलन बारिश के बावजूद बचाव अभियान जारी कम से कम 21 लोगों की मौत 30 लापता

केन्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पश्चिमी रीफ वैली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग लापता हैं। यह बारिश देश के शॉर्ट रेन सीजन के दौरान कई दिनों से हो रही थी। अधिकांश नुकसान एल्गेयो मराकवेट काउंटी के हिल वाले इलाके चेसोंगोच में हुआ, जहां 1,000 से अधिक घर बह गए। इतना ही नहीं इस आपदा के चलते कई सड़क मार्ग कट गए और सरकार ने गंभीर रूप से घायल 30 लोगों को हवाई जहाज से एल्डोरेट शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय निवासी स्टीफन किट्टनी ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और अपने बच्चों के साथ घर से बाहर भागे।

भारी बारिश के बावजूद अभियान जारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश के बावजूद बचाव अभियान जारी है और आपदा प्रबंधन एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। वहीं इस आपदा पर आंतरिक मंत्री किपचुंबा मुरकोमेन ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक बस्ती का पता लगाने का काम कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments