Thursday, February 12, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डराजस्व न्यायालयों में अनियमितता से भड़के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

राजस्व न्यायालयों में अनियमितता से भड़के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी ने जिले के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में जजी परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राहुल साह को सौंपा।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित न्यायालय परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने बताया कि राजस्व न्यायालयों के कार्याें में गैर विधिक, विभागीय, राजनैतिक और बिचौलियों का दखल सख्ती से बंद किए जाने, आदेश पत्र में पक्षकार-अधिवक्ता के हस्ताक्षर नियत तिथि को ही कराने, अलग से नकल अनुभाग की व्यवस्था किए जाने सहित अन्य मांगों के लिए अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलित हैं। जनवरी में अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी किया था। इस पर मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया था। वहां सचिव मोहन सिंह बिष्ट, सुनील कुमार पुंडीर, भगवती पडलिया, योगेश चंद्र लोहनी, आदित्य कुमार, योगेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments