Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डहायर सेंटर रेफर जर्जर बिजली पोल टूटने से लाइनमैन घायल

हायर सेंटर रेफर जर्जर बिजली पोल टूटने से लाइनमैन घायल

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकासखंड के सिमलखेत के नवाण में जर्जर विद्युत पोल अचानक बीच से टूट गया। पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा लाइनमैन नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया पहुुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर यूपीसीएल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।सोमवार को सिमलखेत के नवाण गांव की विद्युत लाइन में फॉल्ट के कारण गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसकी सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लाइनमैन चंदन जोशी पोल पर चढ़कर फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए तार खींच रहे थे। इस दौरान पोल मध्य जॉइंट अचानक टूट गया।

पोल टूटते ही चंदन जोशी का संतुलन बिगड़ गया और पोल के साथ ही जमीन पर गिरे पड़े। इस दौरान उनके कमर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने अंदरूनी चोट की आशंका को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया। यूपीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।पोल टूटने की घटना गंभीर है। वास्तविक कारणों की विभागीय जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि पोल जर्जर था या तकनीकी कारण से टूटा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में पुराने पोलों का सर्वे किया जाएगा। उन्हें चरणबद्ध तरीके से बदलने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।-भास्कर पांडेय, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल रानीखेत

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments