Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeअपराधरंपुरा में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

रंपुरा में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

रुद्रपुर। मूलरूप से पीलीभीत यूपी और हाल निवासी वार्ड 23 रंपुरा में राजकुमार अपनी पत्नी सीता (28) व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। राजकुमार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर राजकुमार और सीता के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह ड्यूटी पर चला गया। शाम को दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में एक महिला संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इस दौरान राजकुमार के कमरे का दरवाजा खुला था। वहां से गुजर रहे मकान मालिक ने सीता को पंखे से फंदे पर लटका देखा। सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर, इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और शव को उतारा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सीता की शादी को छह साल हुए थे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को मोर्चरी में भेज दिया है और परिजनों के आने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments