Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डपति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

पछवादून में करवा चौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। शृंगार से सजी-धजीं महिलाओं ने घरों में करवा माता, गणेश पूजन करने के साथ अपने परिवार और मित्र महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पारण किया।महिलाओं ने सूर्योदय के साथ सरगी खाकर व्रत की शुरुआत की। दिनभर घरों में पूजा-अर्चना हुई। तरह-तरह के पकवान बने। महिलाओं ने समूह में करवा माता की कथा भी सुनी। इसके बाद चांद निकलने का इंतजार होता रहा। चांद निकलते के बाद महिलाओं ने जल चढ़ाए और पति की आरती के बाद व्रत तोड़ा। इस दौरान सभी परिवारों में उत्साह का वातावरण बना रहा। बहुत से पतियों ने अपनी पत्नी को उपहार दिए।

सेलाकुई नगर के मेन बाजार, हरिपुर, जमनपुर, कैनाल रोड, बायखाला आदि क्षेत्रों में करवा चौथ धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने शृंगार कर करवा माता की पूजा व कथा सुनीं। इस मौके पर घर के आंगन में करवा माता स्वरूप कलश की स्थापना की गई थी। महिलाओं ने बायखाला स्थित मंदिर प्रांगण में पूजा की। रात में चंद्रमा के दर्शन व अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया।साहिया में महिलाओं ने घरों में पूजा-अर्चना की और कथा का पाठ किया। एक दूसरे के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उप प्रधान अमन कौर, विजिया सब्बरवाल, रीना चौहान, संगीता सब्बरवाल, किरण कोहली, नीतू मेहता, शिवानी अग्रवाल, मोनिका, विनीता चौहान, रूचि, ऋतिका सेठी, ईशा अरोडा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments