Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डरिकॉर्ड बनाने का दिखा जज्बा सैन्य अस्पताल रुड़की में सामूहिक हाथ स्वच्छता...

रिकॉर्ड बनाने का दिखा जज्बा सैन्य अस्पताल रुड़की में सामूहिक हाथ स्वच्छता अभ्यास

देश भर में आर्म फोर्सेज मेडिकल सर्विस की ओर से सुबह 7:45 पर आयोजित हाथ स्वच्छता अभ्यास के क्रम में रुड़की मिलिट्री हॉस्पिटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और एशिया की बुक रिकॉर्ड में हाथ स्वच्छता अभ्यास का रिकॉर्ड स्थापित करना रहा।बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे घने कोहरे के बावजूद मिलिट्री हॉस्पिटल के प्रांगण में बड़ी संख्या में सैन्य एवं चिकित्सा अधिकारियों, जेसीओ, परिचारिका अधिकारियों और सैनिकों ने हिस्सा लिया। सैन्य नर्सिंग सेवा के गौरव पूर्ण 100 वर्षों के उत्सव के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सैन्य अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर गुरप्रीत सिंह भाटिया एवं रुड़की कैंट बोर्ड के सीईओ दिग्विजय सिंह ने किया।लेफ्टिनेंट कर्नल कंचन ने देश व्यापी हाथ स्वच्छता प्रोटोकॉल अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य हाथ स्वच्छता प्रोटोकोल के अनुरूप रोगी सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण उपायों को सुदृढ़ करना है। इसके बाद मेजर अंजू एंटनी ने हाथ स्वच्छता के छह चरणों का प्रदर्शन किया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरी सजगता के साथ हाथ स्वच्छता का अभ्यास किया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments