Monday, March 16, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डनवीन के अध्यक्ष बनने पर गंगा में दुग्धाभिषेक

नवीन के अध्यक्ष बनने पर गंगा में दुग्धाभिषेक

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से पदभार ग्रहण किए जाने के उपलक्ष्य में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गंगा में दुग्धाभिषेक किया। विधायक ने कहा कि नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वे सबसे कम उम्र के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कहा कि नितिन बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। साथ ही वे छत्तीसगढ़ और सिक्किम राज्य के प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, पूर्णिमा तयाल, आशा शुक्ला, रुचि जैन, निवेदिता सरकार, ज्योति पांडे, रीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments