Friday, March 6, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डनहर किनारे से दुकानों को न हटाने के लिए डीएम से मिले...

नहर किनारे से दुकानों को न हटाने के लिए डीएम से मिले विधायक

रुद्रपुर। महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे बनी दुकानों को न हटाने के संबंध में विधायक शिव अरोरा ने प्रभावित दुकानदारों के साथ डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की। विधायक ने दशकों पूर्व बनी दुकानों को न हटाने की मांग की।डीएम से मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि महतोष मोड़ नहर किनारे आजीविका चला रहे छोटे दुकानदारों की दुकानों को न्यायालय के आदेश पर हटाने की तलवार लटक रही है। विधायक ने कहा कि यह लोग कई दशकों से वहां दुकान खोलकर गुजर-बसर कर रहें हैं। इनको वहां से न उजाड़ा जाए। सभी 70-80 दुकानदार गरीब तबके के हैं। कई पीढ़ी से दुकान के जरिये अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहें हैं। यदि दुकानों को हटाना बहुत जरूरी है तो इनको हटाने से पूर्व पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए।डीएम ने एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमेटी सभी के पक्षों को सुनेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, दयाल सिकदार, सुशील विश्वास, सुरेश चंद्र विश्वास, प्रीतीश बाला ,दयाल सिकदर, आनंद सिकदर, समर मंडल आदि थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments