Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमसूरी रात को पड़ रहा पाला दिन में मौसम साफ

मसूरी रात को पड़ रहा पाला दिन में मौसम साफ

मसूरी। शहर में सुबह-शाम की ठंड में इजाफा हुआ है। रात को पाला पड़ने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। पाला पड़ने से सुबह कैंपटी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में यातायात मुश्किल हो रहा है। लगातार बढ़ रही सूखी ठंड से लोग परेशान हैं। शहर में दिन में मौसम साफ होने रहने पर राहत है लेकिन रात को पाला परेशानी बढ़ा रहा है। पाले से छोटे पेड़-पौधों को भी नुकसान की आशंका है। अटल उद्यान संचालक सुरेंद्र राणा ने बताया कि पाला पड़ने से छोटे फूलों के पौधे को ज्यादा नुकसान हो सकता है। अटल उद्यान में भी पाला पड़ना शुरू हो गया है। पालाग्रस्त सड़कों पर वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments