Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डएक फीट 11 इंच पहुंचा नैनीझील का जलस्तर

एक फीट 11 इंच पहुंचा नैनीझील का जलस्तर

नैनीताल। बर्फबारी न होने और बारिश भी अन्य वर्षों के सापेक्ष कम होने से नैनीझील के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। रविवार को नैनीझील का जलस्तर एक फीट ग्यारह इंच पहुंच गया है। जो बीते तीन वर्षों में सबसे कम है। इससे पहले वर्ष 2021 में पांच मई को जलस्तर मात्र एक इंच था। मई व जून माह पीक ग्रीष्म पर्यटक सीजन के रूप में जाना जाता है। मैदानी क्षेत्रों में छुट्टियों के बाद यहां पर्यटक गतिविधि अत्यधिक बढ़ जाती है। नैनीझील नगर का मुख्य आकर्षण है। यहां आने वाला पर्यटक नैनीझील में नौकायन जरूर करता है। झील का जलस्तर कम होने से नगर के सौंदर्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसी कारण जल स्तर संतुलन भी संबंधित विभाग समेत प्रशासन के लिए चुनौती रहता है। समय-समय पर प्रशासन की ओर से अधिकारियों के निर्देश दिए जाते हैं। इस वर्ष बारिश कम होने से भी झील का जलस्तर कम हो रहा है।

नैनीझील का पांच मई का जल स्तर
वर्ष जल स्तर बारिश

2024 एक फीट ग्यारह इंच 72 एमएम
2023 पांच फीट एक इंच 443 एमएम
2022 चार फीट एक इंच 112 एमएम
2021 एक इंच 104 एमएम

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments