Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeअपराधबालिका से दुष्कर्म का आरोप की रात को घर में घुसा पड़ोसी

बालिका से दुष्कर्म का आरोप की रात को घर में घुसा पड़ोसी

किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक पर रात को घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। 25 अप्रैल की रात परिवार वाले सो रहे थे। इस दौरान गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया। आरोप लगाया कि युवक ने उनकी 12 साल की बेटी का मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर उनकी पत्नी जाग गई। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। बेटी बेहोश हो गई। घटना के बाद ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवक का परिवार उन्हें डरा धमका रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments