Wednesday, April 8, 2026
spot_img
Homeअपराधसेलाकुई में जुआ खेलते नौ लोगों को किया गिरफ्तार

सेलाकुई में जुआ खेलते नौ लोगों को किया गिरफ्तार

सेलाकुई थाना पुलिस ने भाऊवाला में नौ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से डेढ़ लाख रुपये, दो ताश की गड्डी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेलाकुई थाना पुलिस को भाऊवाला में एक स्थान पर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को मुखबिर की ओर से बताए गए स्थान पर छापामारी की गई। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मौके पर नौ लोग जुआ खेलते हुए मिले। आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के बेलोवाला निवासी विजय सिंह, कैंचीवाला निवासी मनीष पंवार, खैरी अटक फॉर्म निवासी जसवीर, भगवानपुर निवासी महेंद्र सिंह, भाऊवाला निवासी सुनील सिंधवाल, तेलपुरा निवासी प्रमोद कुमार, हिमांशु चौहान, हरिपुरा निवासी संदीप कुमार और राजावाला निवासी प्रदीप के रूप में हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments