Wednesday, April 1, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअब सिविल अस्पताल में 1.30 बजे तक लिए जाएंगे खून के सैंपल

अब सिविल अस्पताल में 1.30 बजे तक लिए जाएंगे खून के सैंपल

सिविल अस्पताल रुड़की में अब दोपहर 1:30 बजे तक खून के सैंपल लिए जाएंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। कई बार ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने में मरीजों को काफी देर हो जाती थी। इससे मरीज खून की जांच नहीं करा पाते थे। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि पैथोलॉजी में सैंपल कलेक्शन समय अब डेढ़ घंटा बढ़ा दिया गया है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अस्पताल की लैब में अब तक दोपहर 12 बजे तक ही सैंपल लिए जाते थे। इससे कई मरीजों को निराश लौटना पड़ता था। अब मरीज डेढ़ बजे तक सैंपल दे सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments