Friday, January 2, 2026
advertisement
Homeअपराधअब शादी से इनकार बहनोई ने किया दुष्कर्म

अब शादी से इनकार बहनोई ने किया दुष्कर्म

एक महिला को शादी करने का झांसा देकर उसके बहनोई ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके चलते महिला के पति ने भी उसे छोड़ दिया। अब बहनोई भी निकाह करने से इनकार कर रहा है। यह आरोप एक महिला ने लगाए हैंं और आरोपी बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। इसी बीच उसकी चचेरी बहन के पति से उसकी नजदीकी बढ़ गई। बहनोई ने उसे शादी का झांसा दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि बहनोई ने दिल्ली, देहरादून आदि के होटल में ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।जब इस बात का उसके पति को पता चला तो पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद बहनोई ने उसे फिर से शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। बाद में दबाव बनाया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। साथ ही उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments