Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्ड2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाए

2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाए

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कुमाऊं मंडल कार्यकारणी की शक्ति सदन में हुई बैठक में इंजीनियरों ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। कहा कि बायोमेट्रिक में फील्ड कर्मचारियों को छूट प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2014 के बाद नियुक्त अभियंताओं को प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन के रूप में दस वर्ष की सेवा के बाद 5400 ग्रेड पे पूर्व की तरह दिया जाए। विभागों में मेट, बेलदार, वर्क सुपरवाइजरों की नियुक्ति की जाए। महासंघ के अंतर्गत अवशेष सभी अभियांत्रिकी विभागों का राजकीयकरण किया जाए। सभी शासनादेश समान से रूप से लागू हो।

ऊर्जा निगम की तरह सभी अभियंत्रण विभागों में एसीपी का लाभ 10 वर्ष, 20 वर्ष, 30 वर्ष के स्थान पर 9,14, 19 वर्ष में दिया जाए। उन्होंने कार्यो में राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप का विरोध किया। विभाग में कार्यरत अपर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंताओं को मोबाइल, कंप्यूटर भत्ता देने की मांग की। अध्यक्षता कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल और संचालन सचिव ललित मोहन शर्मा ने किया। प्रांतीय संगठन सचिव कुमाऊं पंकज मेहरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा दीपक सिंह मटियाली, जिला सचिव प्रफुल्ल कुमार जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष शंकर शंभू, जिला सचिव नैनीताल गणेश रौतेला समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments