Sunday, April 12, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डएक की हालत गंभीर देहरादून में खूब दगे पटाखे दीवाली के दिन...

एक की हालत गंभीर देहरादून में खूब दगे पटाखे दीवाली के दिन 78 लोग झुलसे

देहरादून। प्रकाश के महापर्व दीपावली को लोगों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया और जमकर आतिशबाजी की। इसी बीच दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में 78 बर्न के केस सामने आए हैं। ये जानकारी इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर मुकेश कुमार ने दी है।

इमरजेंसी वार्ड में दीवाली के दिन डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी। दीवाली को लेकर पुलिस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद थे। दून अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दीपावली के दिन डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी। अस्पताल के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को इस दिन विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। ताकि पटाखों से झुलसने वाले लोगों का समय पर उचित उपचार किया जा सके।

दीवाली के दिन 78 बर्न केस आए सामने। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार दीवाली के मौके पर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 78 केस बर्न के आए हैं। इनमें से एक मरीज की हालत झुलसने की वजह से गंभीर बनी हुई है। जिससे उस मरीज को दून अस्पताल में एडमिट किया गया है। उन्होंने बताया कि 77 मामले ऐसे थे। जिसमें लोग मोमबत्ती दीये और पटाखों के कारण जले थे।

घायलों को भेजा गया घर। डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि माइनर बर्न वालों का उपचार करके घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 28 एक्सीडेंट के भी मामले सामने आए थे। साथ ही लड़ाई-झगड़े के कुछ केस में घायल हुए लोगों को भी अस्पताल की ओर से हैंडल किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments