Wednesday, February 18, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डएयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम कंपनी को देने का विरोध

एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम कंपनी को देने का विरोध

देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन का काम एक कंपनी को दिए जाने का एयरपोर्ट टैक्सी चालकों ने विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। टैक्सी यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट प्रशासन से मिलकर कहा कि एयरपोर्ट पर प्रीपेड टैक्सी सर्विस की सेवाओं को बंद नहीं किया जा सकता है। बीते सोमवार को डोईवाला कोतवाली निरीक्षक की तरफ से एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंधवाल और सचिव चंद्रकिशोर उनियाल को एक पत्र दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि हवाई यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा एप आधारित कैब एग्रीगेटरों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।कैब एग्रीगेटर सेवाओं के संचालन का अनुबंध एक कंपनी को दिया गया है। पत्र में कहा है कि इसके विरोध में टैक्सी यूनियन के विरोध करने की आशंका हैं, इसलिए धरना-प्रदर्शन करने से पहले प्रशासन की अनुमति लेनी होगी।

टैक्सी यूनियन सचिव चंद्रकिशोर उनियाल ने कहा कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर करीब 500 स्थानीय टैक्सी चालक टैक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। किसी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों के रोजगार को खत्म नहीं किया जा सकता है।यूनियन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में कई टैक्सी चालकों ने अपनी जमीनें दी हैं। स्थानीय लोगों के रोजगार को नहीं छीना जा सकता है। इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन से मिलने वालों में मदन सिंह, मुकेश गौड, कीर्ति सिंह नेगी आदि शामिल रहे। किसी भी संस्थान में स्थानीय लोगों को रोजगार दिया ही जाना चाहिए। एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीनें देने वाले कई पढ़े-लिखे लोग भी रोजगार नहीं मिलने पर टैक्सी चलाकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। एयरपोर्ट टैक्सी चालकों की मांग का समर्थन करते हैं। – ईश्वर सिंह रौथाण, एयरपोर्ट सलाहकार समिति सदस्य

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments