Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध

हल्द्वानी। बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का ठेले वालों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर ठेले वालों की निगम अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। वे दुकानों के बाहर खड़े ठेले हटाने से नाराज थे। टीम ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया। ठेले वालों की ओर से किए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई।नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे होली ग्राउंड से अभियान शुरू किया। मीरा मार्ग, बर्तन बाजार, सदर बाजार, पटेल चौक से ताजा चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने दुकानों के बाहर रखे जूते, टेबल, क्रेट आदि सामान जब्त किया। टीम में सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि शामिल रहे। फड़-ठेला वेंडर समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री ने कहा कि निगम प्रशासन ठेले वालों का उत्पीड़न कर रहा है। बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर अवैध कब्जे हैं। ठेले वाले लाइसेंस बनाने के साथ तहबाजारी भी दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments