Friday, February 13, 2026
advertisement
Homeअपराधफर्जी वोटर लिस्ट बनाने पर आक्रोश

फर्जी वोटर लिस्ट बनाने पर आक्रोश

लालकुआं। निकाय चुनाव को लेकर फर्जी वोट बनाए जाने का मामला सामने आया है। यहां सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते नगर में सैकड़ों फर्जी वोट बनाकर मतदाता सूची में शामिल कर दिया गया। जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी जाहिद उर्फ नन्हे अली और युवा समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने फर्जी वोटरों की निष्पक्ष जांच को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसील के वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी विपिनचन्द्र पंत को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया है कि संभावित प्रत्याशियों एवं नेताओं ने बीएलओ पर दवाब उन्हें नाम मतदाता सूची में शामिल भी कर दिया। इधर, एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में विशाल झा, सुजीत गिरी, शहजाद खान, गौरव गुप्ता आद मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments