Tuesday, March 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डग्रामीणों में दहशत घुड़दौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया...

ग्रामीणों में दहशत घुड़दौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला

पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है घटना बीते सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। पौड़ी मुख्यालय से सटे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) इंटरलॉकिंग का कार्य करके शाम को घर लौट रहा था। इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उसे मार डाला। परिजनों ने जब सुबह खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गुलदार ने उसे मार डाला है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग उठाई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments