इस्राइल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते देशभर के हवाईअड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, खासकर खाड़ी देशों के लिए। पंजाब के अमृतसर हवाईअड्डे से जुड़ी तस्वीरों में यात्रियों की भीड़ और उनकी असुविधा दिखाई दे रही है। एक यात्री ने कहा मैं मिलान जा रहा था, लेकिन मेरी फ्लाइट जंग के कारण रद्द कर दी गई है। केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों से गल्फ के लिए अधिकतर उड़ानें रविवार को रद्द रहीं। त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (TIAL) से शनिवार दोपहर के बाद से 37 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें से रविवार को 26 उड़ानें विशेष रूप से रद्द की गई।







