Saturday, March 21, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई...

ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई जानकीपुरम में फैला डायरिया

राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-7 में डायरिया फैला है। यहां घरों में गंदा पानी आ रहा है। हर दूसरे घर में मरीज है। रविवार को यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की सेहत की जांच की गई। बीमारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई है। एक दिन पहले शनिवार को यहां डायरिया से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश था। इसको देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। शिविर में लोगों की जांच करके उचित सलाह दी। साथ ही नगर निगम ने सफाई कर्मियों को भेजकर मृतक के घर के आसपास, पार्क व सड़कों के किनारे जमा गंदगी साफ कराई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments