Thursday, February 12, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डहादसे में पटवारी की मौत ऋषिकेश में मैक्स और बाइक की आमने...

हादसे में पटवारी की मौत ऋषिकेश में मैक्स और बाइक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर

ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी में एक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार पटवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और विभाग में भी शोक की लहर है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि शिवपुरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही शिवपुरी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इस दौरान बाइक सवार लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौके पर बुलाई गई एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जांच के बाद बताया कि लहूलुहान युवक की मौत हो गई है। इंस्पेक्टर रितेश ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच में पता चला कि मृतक का नाम सतवीर लिंगवाल पुत्र बाल गोविंद निवासी चोबट्टा खाल है। जो एसडीम ऑफिस में पटवारी के पद पर तैनात था। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और विभाग को दे दी गई है। घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। मैक्स वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि मृतक पटवारी पौड़ी से ऋषिकेश आ रहा था। जबकि मैक्स वाहन ऋषिकेश से शिवपुरी की ओर जा रही थी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments