रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी पर कतार लगने का सिलसिला जारी है। लोग सुबह से ही लाइन में लग जा रहे हैं। सोमवार को कई लोग एजेंसी के बाहर गाड़ी आने के इंतजार में घंटों खड़े रहे। वहीं रसोई गैस की किल्लत के बीच शहर विधायक शिव अरोरा ने जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।सोमवार को विधायक अरोरा ने गाबा चौक के निकट इंडेन गैस एजेंसी का दौरा कर कतार में लगे लोगों से बात की। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि जिन उपभोक्ता की ऑनलाइन बुकिंग है उनको सिलिंडर जरूर मिलेगा। इसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल न बनाएं। उन्होंने डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी से कहा कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है और कतार में खड़े है उनमें से कोई भी खाली ना जाए।विधायक ने कहा कि पश्चिम एशिया में गहराए संकट के कारण दिक्कत आई है। केंद्र सरकार गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करा रही है। गैस की कोई कमी नहीं है। जनता को धैर्य बनाने की जरूरत है। अगले कुछ दिनों में यह समस्या समाप्त हो जाएगी। बाद में विधायक ने प्रीत विहार में झा कॉलेज के सामने स्थित गैस एजेंसी का भी जायजा लिया। यहां लोगों को आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो रहा था।
गाड़ी के इंतजार में खड़े रहे लोग गैस एजेंसी पर घट नहीं रही लोगों की भीड़
RELATED ARTICLES







