कुड़कावाला क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति होने से नाराज लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा कि विभागीय लापरवाही से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।बुधवार को नगरीय क्षेत्र के लोग मिस्सरवाला स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और दूषित जलापूर्ति होने पर नाराजगी का इजहार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो अध्यक्ष आदर्श ने बताया कि कुड़कावाला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बाद भी लापरवाही की जा रही है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अभिषेक लोधी ने बताया कि दुर्गंधयुक्त और गंदा पानी घरों में आ रहा है। गंदा पानी आने से रोजमर्रा के काम काज नहीं हो रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या के त्वरित निदान की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकली, सरस्वती देवी, सागर, दिनेश वर्मा,विकास कुमार, भजन सिंह आदि शामिल रहे।
दूषित जलापूर्ति से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES







