Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर में चार घंटे ड्राई रहे पेट्रोल पंप

बागेश्वर में चार घंटे ड्राई रहे पेट्रोल पंप

बागेश्वर। मंगलवार को जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार, द्यांगण, तहसील रोड स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल समाप्त हो गया था। पेट्रोल नहीं मिलने पर वाहन चालकों को अन्य पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ा। बागेश्वर नगर के तीन पेट्रोल पंपों में सुबह से ग्राहकों को पेट्रोल नहीं मिल सका। वाहन चालकों पेट्रोल के लिए दर-दर भटकना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद तीनों पेट्रोल पंपों में ईंधन वाहन आने से स्थिति सामान्य हो गई। बिलौना पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान दूरदराज से नगर में आए वाहन चालकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार के पेट्रोल पंप में दोपहर करीब 12 बजे ईंधन वाहन पहुंचने के बाद ग्राहकों को पेट्रोल मिला। पेट्रोल पंप से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य बाजार के पेट्रोल पंप में सुबह ईंधन वाहन पहुंचना था, लेकिन वाहन के रास्ते में खराब हो जाने के कारण वाहन दोपहर को पेट्रोल पहुंच सका। तहसील रोड और द्यांगड़ पेट्रोल पंप में भी दोपहर बाद पेट्रोल का टैंकर पहुंच पाया।

कोट
नगर के चार पेट्रोल पंपों में डिमांड के अनुसार मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पहुंच गया है। अन्य पांच पंपों में बुधवार सुबह तक ईंधन वाहन पहुंच जाएगा। बिलौना पंप में पर्याप्त मात्र में ईंधन उपलब्ध है। फिलहाल किसी भी पंप में ईंधन की कमी नहीं है। – मनोज कुमार वर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments