Saturday, February 21, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्ड24 फरवरी को होगी सुनवाई बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले...

24 फरवरी को होगी सुनवाई बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले पुलिस अलर्ट

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को सुनवाई होनी है। ऐसे में पुलिस अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक में भी शांति सौहार्द के साथ रमजान मनाने और संभावित सुनवाई पर वार्ता हुई। पुलिस अलर्ट है और विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बनभूलपुरा की गफूर बस्ती सहित अन्य इलाकों में रेलवे ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण का दावा किया और करीब 29 एकड़ भूमि पर काबिज 4365 लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया। इस पर दूसरा पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वहां से इस पर फैसला आना है। फाइनल प्रोसिडिंग की संभावित तारीख 24 फरवरी है। यह बाद की बात है कि तारीख आगे बढ़ेगी या कोई फैसला आएगा लेकिन जैसे-जैसे सुनवाई का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चर्चाएं तेज होने लगी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments