Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधहत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस रुड़की में...

हत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस रुड़की में पेड़ पर लटका मिला दिव्यांग युवक का शव

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में आम के बाग में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवक मूक बधिर था। जिसका शव पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। जिसके बाद भगवानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

आम के पेड़ पर लटका मिला शव। भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर गांव के पास आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। कुछ ही देर में बाग में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान समीर (उम्र 25 वर्ष) पुत्र फैयाज निवासी मोहितपुर, भगवानपुर के रूप में हुई। युवक मूक बधिर यानी गूंगा और बहरा था, जो काफी समय से अपनी मां के साथ भगवानपुर में रह रहा था. युवक भगवानपुर में ही किसी शख्स की दुकान पर काम करता था। युवक की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। आसपास के लोगों का कहना है कि वो पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था।

घटना की जानकारी आनन-फानन में भगवानपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की डेड बॉडी को नीचे उतारा गया। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। हत्या या आत्महत्या फिलहाल, पुलिस ने हत्या या आत्महत्या वाले एंगल पर जांच शुरू कर दी है। घटना की हकीकत क्या है? ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments