Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डजांच में जुटी पुलिस भीमताल झील में मिला अज्ञात महिला का शव...

जांच में जुटी पुलिस भीमताल झील में मिला अज्ञात महिला का शव नहीं हुई शिनाख्त

भीमताल झील में शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त करने की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि झील में एक महिला का शव मिला है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments