Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डगंगा में मिला अज्ञात महिला का शव जांच में जुटी पुलिस

गंगा में मिला अज्ञात महिला का शव जांच में जुटी पुलिस

श्यामपुर। शुक्रवार देर शाम अमात्रा रिजॉर्ट के पास गंगा नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई मनोज रावत पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की तलाशी लेने पर उसके कपड़ों से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments